मुंबई : दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में आई तेजी के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 22 पैसे लुढ़ककर 83 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। इसी तरह पिछले कारोबारी दिवस रुपया 17 पैसे टूटकर 82.78 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था। शुरुआती कारोबार में रुपया नौ पैसे की बढ़त लेकर 82.69 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान बिकवाली से समर्थन पाकर 82.68 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान लिवाली होने से यह 83 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया और इसी स्तर पर बंद भी हुआ।
