मुंबई : अमेरिकी फेड रिजर्व की बैठक से पहले दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में आई तेजी के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 26 पैसे लुढ़ककर 81.93 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। वहीं, पिछले कारोबारी दिवस रुपया 12 पैसे मजबूत होकर 81.67 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
कारोबार की शुरुआत में रुपया 14 पैसे की गिरावट लेकर 81.81 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान लिवाली के दबाव में 81.93 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। हालांकि बिकवाली होने से यह 81.74 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में यह पिछले दिवस के 81.67 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में 26 पैसे लुढ़ककर 81.93 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।
रुपया 26 पैसे लुढ़का
