गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रुपया 28 पैसे लुढ़का

मुंबई : अमेरिकी फेड रिजर्व के मिनट्स जारी होने से पहले दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में टिकाव रहने के बावजूद स्थानीय स्तर पर आयातकों और बैंकरों की लिवाली से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 28 पैसे लुढ़ककर 82.29 रुपए प्रति डॉलर रह गया। इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 82.01 रुपए प्रति डॉलर रहा था।
कारोबार की शुरूआत में रुपया चार पैसे फिसलकर 82.05 रुपए प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान लिवाली होने से 82.29 रुपए प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। वहीं, बिकवाली होने से यह 82.04 रुपए प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर भी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *