मुंबई : आयातकों और बैंकरों की लिवाली से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया नौ पैसे गिरकर 82.60 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। इसी तरह पिछले कारोबारी दिवस रुपया 23 पैसे लुढ़ककर 82.51 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया था। शुरुआती कारोबार में रुपया 12 पैसे टूटकर 82.63 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान लिवाली के दबाव में 82.90 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। हालांकि बिकवाली होने से यह 82.56 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर भी रहा। अंत में पिछले कारोबारी दिवस के 82.51 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में नौ पैसे की गिरावट लेकर 82.60 रुपये प्रति डॉलर रह गया।
