गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रुपया 18 पैसे लुढ़का

मुंबई : दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 18 पैसे लुढ़ककर 83.12 रुपये प्रति डॉलर रह गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 82.94 रुपये प्रति डॉलर रहा था। कारोबार की शुरूआत में रुपया 14 पैसे की गिरावट लेकर 83.08 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान आयातकों एवं बैंकरों की लिवाली के दबाव में 83.15 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। वहीं, बिकवाली होने से यह 83.07 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर भी रहा। अंत में पिछले दिवस के 82.94 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में 18 पैसे टूटकर 83.12 रुपये प्रति डॉलर रह गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *