मुंबई : दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 19 पैसे लुढ़ककर 83.35 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 83.16 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था। कारोबार की शुरूआत में रुपया छह पैसे उठकर 83.10 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और यही इसका दिवस को उच्चतम स्तर पर भी रहा। वहीं, सत्र के दौरान आयातकों एवं बैंकरों की लिवाली से यह 83.35 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया और इसी स्तर पर बंद हुआ।
