मुंबई : स्थानीय तेल कंपनियों, कारोबारियों और आयातकों की डॉलर मांग बढ़ने से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया नौ पैसे गिरकर 83.05 रुपये प्रति डॉलर रह गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 82.96 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था। कारोबार की शुरूआत में रुपया एक पैसे की मामूली बढ़त के साथ 82.95 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और यही इसका दिवस का उच्चतम स्तर भी रहा।
वहीं, सत्र के दौरान लिवाली होने से यह 83.07 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर पर रहा। अंत में पिछले दिवस के 82.96 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में नौ पैसे गिरकर 83.05 रुपये प्रति डॉलर रह गया। डॉलर सूचकांक काफी हद तक 104.2 के करीब स्थिर रहा। साथ ही अधिकांश एशियाई मुद्राओं का कारोबार सीमित दायरे में रहा। लेकिन, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती शीघ्र शुरू करने के दाव के दबाव के कारण इसमें गिरावट आई।
