मुंबई : शेयर बाजार में जारी गिरावट के साथ ही आयातकों और बैंकरों की लिवाली से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सात पैसे लुढ़ककर 83.31 रुपए प्रति डॉलर रह गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 83.24 रुपए प्रति डॉलर रहा था। शुरूआती कारोबार में रुपया दो पैसे गिरकर 83.26 रुपए प्रति डॉलर पर खुला और यही इसका दिवस का उच्चतम स्तर भी रहा। वहीं, सत्र के दौरान लिवाली होने से यह 83.35 रुपए प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 83.31 रुपए प्रति डॉलर के मुकाबले सात पैसे लुढ़ककर 83.31 रुपए प्रति डॉलर रह गया।
