गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रुपया पांच पैसे गिरा

मुंबई : शेयर बाजार में भारी गिरावट के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया पांच पैसे फिसलकर 81.98 रुपए प्रति डॉलर रह गया। इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 81.93 रुपए प्रति डॉलर रहा था। कारोबार की शुरूआत में रुपया 11 पैसे लुढ़ककर 82.04 रुपए प्रति डॉलर पर खुला और यही इसका दिवस का निचला स्तर भी रहा। सत्र के दौरान बिकवाली होने से यह 81.95 रुपए प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर भी रहा। अंत में पिछले दिवस के 81.93 रुपए प्रति डॉलर के मुकाबले पांच पैसे फिसलकर 81.98 रुपए प्रति डॉलर रह गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *