मुंबई : आयातकों और बैंकरों की लिवाली के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया पांच पैसे गिरकर 83.17 रुपये प्रति डॉलर रह गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 83.12 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था। शुरूआती कारोबार में रुपया तीन पैसे फिसलकर 83.15 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान हुई लिवाली के दबाव में 83.17 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया और इसी स्तर पर बंद भी हुआ। वहीं, बिकवाली होने से यह 83.14 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर रहा।
