मुंबई : आयातकों एवं बैंकरों की लिवाली के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया एक पैसे की गिरावट के साथ 83.27 रुपये प्रति डॉलर रह गया। वहीं, इसके पिछले कारोबार दिवस रुपया 83.26 रुपये प्रति डॉलर रहा था। शुरूआती कारोबार में रुपया पांच पैसे की बढ़त लेकर 83.21 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान बिकवाली होने से 83.19 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। वहीं, लिवाली होने से यह 83.2700 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़का और इसी स्तर पर बंद भी हुआ।
