मुंबई : तेल आयातकों एवं बैंकरों की लिवाली के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया एक पैसे गिरकर 83.52 रुपये प्रति डॉलर रह गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 83.51 रुपये प्रति डॉलर रहा था।
शुरूआती कारोबार में रुपया एक पैसे फिसलकर 83.52 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और इसी स्तर पर बंद भी हुआ। सत्र के दौरान लिवाली के दबाव में यह 83.53 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। वहीं, बिकवाली होने से यह 83.51 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर रहा।
रुपया एक पैसे गिरा
