मुंबई : आयातकाें और बैंकरों की लिवाली के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सात पैसे गिरकर 82.77 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 82.70 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
शुरुआती कारोबार में रुपया 12 पैसे की तेजी लेकर 82.58 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। सत्र के दौरान बिकवाली होने से यह 82.57 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। हालांकि लिवाली होने से यह 82.82 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में यह पिछले दिवस के 82.70 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में सात पैसे गिरकर 82.77 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।
रुपया सात पैसे गिरा
