मुंबई : शेयर बाजार में जारी गिरावट के बीच आयातकों और बैंकरों की लिवाली से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले सात पैसे गिरकर 81.88 रुपए प्रति डॉलर पर आ गया। इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 81.81 रुपए प्रति डॉलर पर रहा था। कारोबार की शुरूआत में रुपया सात पैसे की बढ़त लेकर 81.74 रुपए प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान हुई बिकवाली से 81.67 रुपए प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, लिवाली के दबाव में यह 81.90 रुपए प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 81.81 रुपए प्रति डॉलर की तुलना में सात पैसे गिरकर 81.88 रुपए प्रति डॉलर रह गया।
