मुंबई : आयातकों और बैंकरों की लिवाली के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सात पैसे गिरकर 83.10 रुपये प्रति डॉलर रह गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 83.0300 रुपये प्रति डॉलर रहा था। शुरूआती कारोबार में रुपया दो पैसे फिसलकर 83.05 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान लिवाली होने से 83.10 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया और इसी स्तर पर बंद भी हुआ। वहीं, बिकवाली होने से यह 82.93 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर रहा।
