मुंबई : शेयर बाजार में गिरावट के साथ ही आयातकों और बैंकरों की लिवाली के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया छह पैसे गिरकर 82.69 रुपये प्रति डॉलर रह गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 82.63 रुपये प्रति डॉलर रहा था। शुरूआती कारोबार में रुपया तीन पैसे फिसलकर 82.66 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान लिवाली होने से 82.80 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। वहीं, बिकवाली के बल पर यह 82.60 के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। अंत में पिछले दिवस के 82.63 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में छह पैसे गिरकर 82.69 रुपये प्रति डॉलर रह गया।
