मुंबई : आयातकों और बैंकरों की लिवाली के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया तीन पैसे गिरकर 82.08 रुपए प्रति डॉलर पर आ गया। इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 82.05 रुपए प्रति डॉलर रहा था। शुरूआती कारोबार में रुपया छह पैसे टूटकर 82.11 रुपए प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान लिवाली होने से 82.15 रुपए प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। बिकवाली होने से यह 82.08 रुपए प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर भी रहा और इसी स्तर पर बंद भी हुआ।
