मुंबई : अमेरिका के महंगाई आंकड़े आने से पहले दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर पड़ने के बावजूद स्थानीय स्तर पर शेयर बाजार के लुढ़कने से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 83.38 रुपये प्रति डॉलर पर सपाट रहा।
इसी तरह इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 83.38 रुपये प्रति डॉलर रहा था। शुरूआती कारोबार में रुपया एक पैसे गिरकर 83.37 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और आयातकों एवं बैंकरों की लिवाली के दबाव में 83.39 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। वहीं, बिकवाली होने से यह 83.36 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर रहा।
रुपया 83.38 रुपये प्रति डॉलर पर सपाट
