गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रुपया 1 पैसे सुधरा

मुंबई : आयातकों और बैंकरों की बिकवाली की बदौलत आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया एक पैसे सुधरकर 82.75 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, पिछले कारोबारी दिवस रुपया 27 पैसे की गिरावट लेकर 82.76 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया था। शुरुआती कारोबार में रुपया आठ पैस गिरकर 82.84 रुपये प्रति डॉलर खुला। सत्र के दौरान लिवाली के दबाव में यह 82.89 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। वहीं, बिकवाली से समर्थन पाकर 82.73 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर भी रहा। अंत में पछले दिवस के 82.84 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में एक पैसे सुधरकर 82.75 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *