मुंबई : शेयर बाजार में तेजी लौटने की बदौलत आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया एक पैसे बढ़कर 83.25 रुपये प्रति डॉलर हो गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 83.26 रुपये प्रति डॉलर रहा था। कारोबार की शुरूआत में रुपया दो पैसे की बढ़त के साथ 83.24 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान बिकवाली होने से 83.23 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, लिवाली होने से यह 83.26 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर पर रहा। अंत में पिछले दिवस के 83.26 रुपये प्रति डॉलर के मुकाबले एक पैसे मजबूत होकर 83.25 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
