गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रुपया 25 पैसे उछला

मुंबई : अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नये साल में ब्याज दरों में कटौती के स्पष्ट संकेत से दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में पिछले पांच महीने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट आने की बदौलत आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 25 पैसे चढ़कर 83.05 रुपये प्रति डॉलर हो गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 83.31 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
शुरूआती कारोबार में रुपया 83.31 रुपये प्रति डॉलर पर खुला लेकिन सत्र के दौरान आयातकों और बैंकरों की लिवाली होने से 83.33 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। वहीं, बिकवाली होने की बदौलत यह 82.93 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। अंत में पिछले दिवस के 83.31 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में 25 पैसे चढ़कर 83.05 रुपये प्रति डॉलर हो गया।
विश्लेषकों के अनुसार, रुपये की इस तेजी को पूंजी बाजार के मजबूत प्रदर्शन से समर्थन मिला, जिसमें राज्य चुनावों के नतीजों के बाद छह प्रतिशत की तेजी देखी गई। इसके अलावा अमेरिका में फेडरल रिजर्व द्वारा वर्ष 2024 में ब्याज दर में 0.75 प्रतिशत की संभावित कटौती के संकेत के बाद डॉलर में गिरावट आई है, जो 103.30 डॉलर से गिरकर 101.75 डॉलर पर आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *