गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रुपया 20 पैसे उछला

मुंबई : दुनिया की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर पर दबाव बनने के साथ ही घरेलू स्तर पर शेयर बाजार में रही जबरदस्त तेजी से मिले समर्थन के बल पर आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 20 पैसे की उछाल लेकर 81.62 रुपये प्रति डॉलर पर रहा। पिछले दिवस रुपया 81.82 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
रुपया आज 15 पैसे की मजबूती लेकर 81.67 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और यही इसका निचला स्तर भी रहा। सत्र के दौरान यह 81.36 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर तक चढ़ा। शेयर बाजार में रही सवा दो फीसदी की तेजी से भी रुपया को बल मिला। अंत में यह पिछले दिवस की तुलना में 20 पैसे की मजबूती लेकर 81.62 रुपये प्रति डॉलर पर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *