गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रुपया 28 पैसे उछला

मुंबई : दुनिया की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर पर बने दबाव और घरेलू स्तर पर शेयर बाजार में रही करीब एक फीसदी की तेजी से मिले समर्थन के बल पर आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 28 पैसे उछलकर 81.94 रुपये प्रति डॉलर पर रहा। रुपया पिछले सत्र में 82.32 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था। रुपया आज 19 पैसे की बढ़त के साथ 82.13 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। सत्र के दौरान यह 82.21 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक उतरा लेकिन इसी दौरान शेयर बाजार में आयी तेजी और कारोबारियों के डॉलर की बिकवाली करने से रुपया 81.90 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर तक चढ़ा। अंत में यह पिछले दिवस की तुलना में 38 पैसे चढ़कर 81.94 रुपये प्रति डॉलर पर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *