गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रुपये में सात पैसे की तेजी

मुंबई : दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर पड़ने से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सात पैसे की तेजी के साथ 83.31 रुपये प्रति डॉलर हो गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 83.38 रुपये प्रति डॉलर रहा था। शुरूआती कारोबार में रुपया नौ पैसे मजबूत होकर 83.29 रुपए प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान आयातकों एवं बैंकरों की बिकवाली से समर्थन पाकर 83.25 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, लिवाली के दबाव में यह 83.37 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले सत्र के 83.38 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में सात पैसे चढ़कर 83.31 रुपये प्रति डॉलर हो गया।
विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के अमेरिका एवं यूरो जोन में महंगाई घटने से ब्याज दरों में कटौती किए जाने की उम्मीद में डॉलर पर दबाव बढ़ा है, जिससे रुपया मजबूत हुआ। साथ ही चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के इसके पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 6.2 प्रतिशत बढ़कर 7.6 प्रतिशत होने से भी रुपये को बल मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *