गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रुपया 22 पैसे चढ़ा

मुंबई : आयातकों और बैंकरों की बिकवाली के साथ ही शेयर बाजार के साढ़े नौ माह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने को बदौलत आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 22 पैसे चढ़कर 82.59 रुपये प्रति डॉलर हो गया। वहीं, पिछले कारोबारी दिवस रुपया 34 पैसे लुढ़ककर 82.81 रुपये प्रति डॉलर रह गया था।
शुरुआती कारोबार में रुपया सात पैसे की बढ़त लेकर 82.74 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और दमदार बिकवाली की बदौलत 82.59 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। हालांकि लिवाली होने से यह 82.79 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 82.81 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में 22 पैसे चढ़कर 82.59 रुपये प्रति डॉलर हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *