गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रुपया पांच पैसे चढ़ा

मुंबई : दुनिया की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के स्थिर रहने के बीच घरेलू स्तर पर शेयर बाजार में रही तेजी के बल पर आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया पांच पैसे चढ़कर 82.19 रुपये प्रति डॉलर पर रहा। रुपया पिछले दिवस नौ पैसे चढ़कर 82.24 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
रुपया आज तीन पैसे टूटकर 82.27 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। सत्र के दौरान यह 82.43 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक टूटा लेकिन शेयर बाजार में रही तेजी से विदेशी मुद्रा प्रवाह बढ़ने की उम्मीद में इसमें तेजी लौटी और यह 82.12 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर तक चढ़ा। अंत में यह पिछले दिवस की तुलना में पांच पैसे की तेजी लेकर 82.19 रुपये प्रति डॉलर पर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *