मुंबई : शेयर बाजार की जारी तेजी के साथ ही आयातकों एवं बैंकरों कि बिकवाली से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया तीन पैसे की बढ़त लेकर 83.37 रुपये प्रति डॉलर हो गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 83.40 रुपये प्रति डॉलर रहा था। शुरूआती कारोबार में रुपया एक पैसे बढ़कर 83.39 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान बिकवाली होने से 83.37 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया और इसी स्तर पर बंद हुआ। वहीं, लिवली होने से यह 83.40 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया।
