मुंबई : आयातकों और बैंकरों की लिवाली से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 83.00 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 82.95 रुपये प्रति डॉलर रहा था। कारोबार की शुरूआत में रुपया पांच पैसे सुधरकर 82.90 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान बिकवाली होने से 82.89 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, लिवाली होने से यह 83.00 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर पर रहा और इसी स्तर पर बंद भी हुआ।
