गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रुपया चार पैसे फिसला

मुंबई : शेयर बाजार में एक प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ ही आयातकों एवं बैंकरों की लिवाली के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया चार पैसे फिसलकर 83.16 रुपये प्रति डॉलर रह गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 83.12 रुपये प्रति डाॅलर रहा था। कारोबार की शुरूआत में रुपया एक पैसे उतरकर 83.13 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और यही इसका दिवस का उच्चतम स्तर भी रहा। वहीं, सत्र के दौरान लिवाली होने से 83.20 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 83.12 रुपये प्रति डाॅलर के मुकाबले चार पैसे फिसलकर 83.16 रुपये प्रति डॉलर रह गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *