मुंबई : शेयर बाजार में जारी गिरावट के साथ ही आयातकों और बैंकरों की लिवाली के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया तीन पैसे फिसलकर 83.28 रुपये प्रति डॉलर रह गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 83.25 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था। शुरूआती कारोबार में रुपया एक पैसे की बढ़त के साथ 83.24 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान बिकवाली की बदौलत 83.23 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, लिवाली होने से यह 83.29 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक गिर गया। अंत में पिछले दिवस के 83.25 रुपये प्रति डॉलर के मुकाबले पैसे फिसलकर 83.28 रुपये प्रति डॉलर रह गया।
