मुंबई : आयातकों और बैंकरों की लिवाली के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया तीन पैसे फिसलकर 83.05 रुपये प्रति डॉलर रह गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 83.02 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था। शुरूआती कारोबार में रुपया दो पैसे बढ़कर 83.00 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और यही इसका दिवस का उच्चतम स्तर भी रहा। सत्र के दौरान लिवाली होने से यह 83.05 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर पर आ गया और इसी स्तर पर बंद हुआ।
