मुंबई : आयातकों एवं बैंकरों की लिवाली के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया तीन पैसे फिसलकर 83.51 रुपये प्रति डॉलर रह गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 83.48 रुपये प्रति डॉलर रहा था। कारोबार की शुरूआत में रुपया 83.48 रुपये प्रति डॉलर पर सपाट खुला और सत्र के दौरान बिकवाली होने से 83.47 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, लिवाली के दबाव में यह 83.51 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया और इसी स्तर पर बंद भी हुआ।
