मुंबई : आयातकों एवं बैंकरों की लिवाली से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया दो पैसे फिसलकर 83.13 रुपये प्रति डॉलर रह गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 83.11 रुपये प्रति डॉलर रहा था। कारोबार की शुरूआत में रुपया छह पैसे गिरकर 83.17 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और यही इसका दिवस का निचला स्तर भी रहा। वहीं, बिकवाली होने से यह 83.02 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले दिवस के 83.11 रुपये प्रति डॉलर के मुकाबले दो पैसे फिसलकर 83.13 रुपये प्रति डॉलर रह गया।
