मुंबई : आयातकों और बैंकरों की लिवाली के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया दो पैसे फिसलकर 83.26 रुपये प्रति डॉलर रह गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 83.24 रुपये प्रति डॉलर रहा था। शुरूआती कारोबार में रुपया सात पैसे की बढ़त लेकर 83.17 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और यही इसका दिवस का उच्चतम स्तर भी रहा। वहीं, सत्र के दौरान लिवाली होने से यह 83.30 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 83.24 रुपये प्रति डॉलर के मुकाबले दो पैसे फिसलकर 83.26 रुपये प्रति डॉलर रह गया।
