मुंबई : शेयर बाजार में गिरावट के साथ ही आयातकों एवं बैंकरों की लिवाली के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्र बाजार में रुपया दो पैसे फिसलकर 83.25 रुपये प्रति डॉलर रह गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 83.23 रुपये प्रति डॉलर रहा था। कारोबार की शुरूआत में रुपया दो पैसे उतरकर 83.25 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और यही इसका दिवस उच्चतम स्तर रहा और यह इसी स्तर पर बंद भी हुआ। वहीं, लिवाली होने से यह 83.28 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया।
