मुंबई : आयातकों और बैंकरों की लिवाली की बदौलत आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 10 पैसे फिसलकर 82.40 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। पिछले कारोबारी दिवस रुपया 11 पैसे की गिरावट लेकर 82.30 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था। शुरुआती कारोबार में रुपया शेयर बाजार की तेजी से मिले समर्थन की बदौलत नौ पैसे सुधारकर 82.21 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। सत्र के दौरान हुई बिकवाली से यह 82.02 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। हालांकि लिवाली के दबाव में यह 82.40 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया और पिछले दिवस के 82.30 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में 10 पैसे फिसलकर 82.40 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
