मुंबई : आयातकों और बैंकरों की लिवाली से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सात पैसे फिसलकर 82.87 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। वहीं, पिछले कारोबारी दिवस रुपया सात पैसे की बढ़त लेकर 82.80 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया था।
कारोबार की शुरुआत में तीन पैसे सुधरकर 82.77 रुपये प्रति डॉलर पर खुला रुपया सत्र के दौरान बिकवाली से समर्थन पाकर 82.76 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। लेकिन लिवाली होने से यह 82.87 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक उतर गया और इसी स्तर पर बंद भी हुआ।
रुपया 7 पैसे फिसला
