मुंबई : शेयर बाजार में आई गिरावट के साथ ही आयातकों एवं बैंकरों की लिवाली के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया पांच पैसे फिसलकर 81.95 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 81.90 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था। शुरूआती कारोबार में रुपया पांच पैसे की गिरावट लेकर 81.95 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और इसी स्तर पर बंद भी हुआ। सत्र के दौरान लिवाली दबाव में जहां यह 82 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़का वहीं बिकवाली होने से यह 81.90 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर भी रहा।
