मुंबई : अमेरिकी फेड रिजर्व के ब्याज दर में एक बार फिर बढ़ोतरी करने की उम्मीद में दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया चार पैसे की गिरावट लेकर 81.86 रुपये प्रति डॉलर रह गया।
इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 81.82 रुपये प्रति डॉलर रहा था। शुरुआती कारोबार में रुपया सात पैसे की बढ़त लेकर 81.75 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान हुई बिकवाली की बदौलत 81.73 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। लिवाली के दबाव में यह 81.95 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर पर भी रहा। अंत में पिछले सत्र के 81.82 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में चार पैसे की गिरावट लेकर 81.86 रुपये प्रति डॉलर रह गया।
रुपया चार पैसे फिसला
