गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रुपया एक पैसे फिसला

मुंबई : अमेरिका में बेरोजगारी दर बढ़ने से दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर कमजोर पड़ने के बावजूद स्थानीय स्तर पर आयातकों एवं बैंकरों की लिवाली के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया एक पैसे फिसलकर 83.23 रुपये प्रति डॉलर रह गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 83.22 रुपये प्रति डॉलर रहा था। कारोबार की शुरूआत में रुपया दो पैसे गिरकर 83.24 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान हुई लिवाली के दबाव में 83.30 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। वहीं, बिकवाली की बदौलत यह 83.22 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। अंत में पिछले सत्र के 83.22 रुपये प्रति डॉलर के मुकाबले एक पैसे उतरकर 83.23 रुपये प्रति डॉलर रह गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *