मुंबई : आयातकों और बैंकरों की लिवाली से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया एक पैसे फिसलकर 83.21 रुपये प्रति डॉलर रह गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 83.20 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था। शुरूआती कारोबार में रुपया पांच पैसे की तेजी के साथ 83.15 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान बिकवाली होने से 83.10 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, लिवाली के दबाव में यह 83.23 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर पर रह। अंत में पिछले दिवस के 83.20 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में एक पैसे फिसलकर 83.21 रुपये प्रति डॉलर रह गया।
