मुंबई : तेल आयातकों एवं बैंकरों की लिवाली के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया एक पैसे फिसलकर 83.52 रुपये प्रति डॉलर रह गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 83.51 रुपये प्रति डॉलर रहा था।
शुरूआती कारोबार में रुपया एक पैसे बढ़कर 83.50 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान बिकवाली होने से 83.49 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, लिवाली होने से यह 83.53 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 83.51 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में एक पैसे फिसलकर 83.52 रुपये प्रति डॉलर रह गया।
रुपया एक पैसे फिसला
