मुंबई : शेयर बाजार में लौटी तेजी के बीच आयातकाें और बैंकरों की बिकवाली से समर्थन पाकर आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 11 पैसे मजबूत होकर 82.14 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 82.25 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था। शुरुआती कारोबार में रुपया सात पैसे की बढ़त लेकर 82.18 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान हुई बिकवाली की बदौलत 82.13 रुपये प्रति डाॅलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, लिवाली के दबाव में यह 82.22 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर पर भी रहा। अंत में पिछले दिवस के 82.25 रुपये प्रति डॉलर के मुकाबले 11 पैसे की तेजी लेकर 82.14 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
