गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रुपया 11 पैसे मजबूत

मुंबई : अमेरिकी फेड रिजर्व के ब्याज दरों में बढ़ोतरी के सिलसिले को स्थगित करने की संभावना से दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर पड़ने से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 11 पैसे मजबूत होकर 82.14 रुपए प्रति डॉलर पर पहुंच गया। इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 82.25 रुपए प्रति डॉलर पर रहा था।
शुरूआती कारोबार में रुपया दो पैसे फिसलकर 82.27 रुपए प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान आयातकों एवं बैंकरों की लिवाली के दबाव में 82.33 रुपए प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। वहीं, बिकवाली होने से यह 82.06 रुपए प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर भी रहा। अंत में पिछले दिवस के 82.25 रुपए प्रति डॉलर की तुलना में 11 पैसे मजबूत होकर 82.14 रुपए प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *