गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रुपया 12 पैसे मजबूत

मुंबई : दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के नरम पड़ने और घरेलू शेयर बाजार में तेजी लौटने की बदौलत आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 12 पैसे मजबूत होकर 81.67 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, पिछले कारोबारी दिवस रुपया पैसे फिसलकर 81.79 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
शुरुआती कारोबार में रुपया सात पैसे की बढ़त लेकर 81.72 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान हुई बिकवाली से समर्थन पाकर यह 81.64 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। हालांकि लिवाली होने से यह 81.83 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक उतर गया। अंत में पिछले दिवस के 81.79 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में 12 पैसे मजबूत होकर 81.67 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *