मुंबई : शेयर बाजार के लगातार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 14 पैसे मजबूत होकर 81.94 रुपए प्रति डॉलर पर पहुंच गया। इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 82.08 रुपए प्रति डॉलर रहा था। कारोबार की शुरूआत में रुपया पांच पैसे की बढ़त लेकर 82.03 रुपए प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान आयातकों और बैंकरों की बिकवाली से 81.93 रुपए प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं लिवाली होने से यह 82.06 रुपए प्रति डॉलर के निचले स्तर पर भी रहा। अंत में पिछले दिवस के 82.08 रुपए प्रति डॉलर की तुलना में 14 पैसे मजबूत होकर 81.94 रुपए प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
