मुंबई : दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने के बावजूद स्थानीय स्तर पर आयातकों एवं बैंकरों की बिकवाली की बदौलत आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 17 पैसे की बढ़त के साथ 82.55 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 82.72 रुपये प्रति डॉलर रहा था।
कारोबार की शुरूआत में रुपया 21 पैसे की तेजी लेकर 82.51 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान बिकवाली होने से 82.41 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, लिवाली के दबाव में यह 82.65 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर पर भी रहा। अंत में पिछले दिवस के 82.72 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में 17 पैसे मजबूत होकर 82.55 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
रुपया 17 पैसे मजबूत
