मुंबई : दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के दो माह के निचले स्तर तक लुढ़कने से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 18 पैसे की तेजी लेकर 82.42 रुपए प्रति डॉलर पर पहुंच गया। इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 82.60 रुपए प्रति डॉलर पर रहा था।
कारोबार की शुरूआत में रुपया 19 पैसे की तेजी लेकर 82.41 रुपए प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान आयातकों एवं बैंकरों की बिकवाली से 82.33 रुपए प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, लिवाली होने से यह 82.44 रुपए प्रति डॉलर के निचले स्तर पर आ गया। अंत में पिछले दिवस के 82.60 रुपए प्रति डॉलर की तुलना में 18 पैसे की तेजी लेकर 82.42 रुपए प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
रुपया 18 पैसे मजबूत
