मुंबई : अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को लेकर चल रही बैठक का निर्णय आने से पहले दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजाेर पड़ने से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 24 पैसे चढ़कर 83.08 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 83.32 रुपये प्रति डॉलर रहा था। कारोबार की शुरूआत में रुपया छह पैसे की बढ़त लेकर 83.26 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान आयातकों एवं बैंकरों की बिकवाली की बदौलत 83.07 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, लिवाली के दबाव में यह 83.27 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़का। अंत में पिछले दिवस के 83.32 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में 24 पैसे की तेजी के साथ 83.08 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
