गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रुपया 26 पैसे मजबूत

मुंबई : दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर पड़ने से आज अंंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 26 पैसे मजबूत होकर 82.61 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, पिछले कारोबार दिवस रुपया सात पैसे फिसलकर 82.87 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया था। शुरुआती कारोबार में 10 पैसे की बढ़त लेकर 82.77 रुपये प्रति डॉलर पर खुला रुपया सत्र के दौरान बिकवाली से समर्थन पाकर 82.61 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया और इसी स्तर पर बंद भी हुआ। हालांकि लिवाली के दबाव में यह 82.82 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर पर भी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *